भोपाल। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए भारत सरकार ने गेहूं खरीदी के कोटा में उल्लेखनीय बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।👉 केंद्र सरकार ने राज्य के गेहूं उपार्जन कोटा को 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन करने का निर्णय लिया है।👉 इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और उन्हें बेहतर समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा।जानकारी के अनुसार, कोटा बढ़ने से किसानों को मंडियों में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और अधिक मात्रा में सरकारी खरीदी संभव हो सकेगी। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।राज्य सरकार ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह कदम किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है और इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही, खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही बर्फबारी का अद्भुत नजारा, प्रकृति ने किया भगवान नारायण का स्वागत आम लोगों के लिए राहत: अब ₹1200 में मिलेगा हिमाचल भवन में कमरा, GAD ने नोटिफिकेशन वापस लिया