शिमला/नई दिल्ली। आम जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब शिमला, दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवनों में आम लोगों को मात्र ₹1200 में कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले जारी किए गए नए किराया निर्धारण को लेकर उठे विवाद और मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने अपनी नोटिफिकेशन वापस ले ली है।बताया जा रहा है कि हाल ही में हिमाचल भवनों के कमरों के किराए में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे आम लोगों को ठहरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस फैसले पर विपक्ष और जनता दोनों ने नाराजगी जताई थी। मामला बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग को निर्देश दिए कि आम जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए।मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद GAD ने तुरंत प्रभाव से बढ़े हुए किराए की अधिसूचना रद्द कर दी। अब पहले की तरह ही ₹1200 में कमरे उपलब्ध होंगे, जिससे यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलेगी।सरकार के इस फैसले को आम लोगों के हित में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है। इससे न केवल हिमाचल के लोगों को, बल्कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी सस्ती और सुविधाजनक ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी: गेहूं खरीदी कोटा बढ़ा, रबी विपणन वर्ष 2026-27 में बड़ा फैसला इंदौर में दो मासूम लापता, सीसीटीवी में महिला के साथ जाते दिखे बच्चे, फिरौती कॉल से सनसनी