गेहूं–चना उपार्जन, उर्वरक भंडारण व सिंचाई परियोजना की व्यवस्थाओं की समीक्षासमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशखरगोन, 23 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा किसानों के हित में गेहूं, चना उपार्जन एवं उर्वरक भंडारण व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर ने झिरन्या कृषि उपज मंडी पहुंचकर उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भंडारित गेहूं एवं चना के समयबद्ध परिवहन, हम्मालों एवं तौल कांटों की पर्याप्त व्यवस्था तथा किसानों की स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए गए।इसके बाद भीकनगांव में उर्वरक भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसान समय रहते उर्वरकों का उठाव करें तथा जिले को आवंटित उर्वरक का पूर्ण भंडारण पहले समितियों और फिर मार्कफेड में सुनिश्चित किया जाए। भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त गोदामों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।इसके पश्चात कलेक्टर ने बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम खारवी के पंप नंबर-04 का निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कृषि, राजस्व, विपणन एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन अवैध क्रय-विक्रय पर कार्रवाई: 23 क्विंटल पीडीएस चावल जब्त, गोदाम पर छापा तेंदुए को पकड़ने की कोशिश नाकाम, फुर्ती से भाग निकला, धामनोद फॉरेस्ट रेंज की घटना