धामनोद। मध्य प्रदेश के धामनोद फॉरेस्ट रेंज से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां तेंदुए को पकड़ने की कोशिश के दौरान वन विभाग की मदद कर रहा एक शख्स खुद जोखिम में पड़ गया।जानकारी के अनुसार, तेंदुए को काबू में करने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति ने उसे जमीन पर गिराकर उस पर बैठने की कोशिश की। हालांकि, तेंदुआ अपनी तेज फुर्ती और ताकत के चलते मौके से भाग निकलने में सफल रहा।बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और अब तक कई लोगों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इस वजह से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।वन विभाग की टीम लगातार तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बिना प्रशिक्षित लोगों को ऐसे अभियानों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह बेहद खतरनाक हो सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन किसानों की सुविधा व पारदर्शिता को लेकर कलेक्टर का औचक निरीक्षण बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही बर्फबारी का अद्भुत नजारा, प्रकृति ने किया भगवान नारायण का स्वागत