इंदौर | इंदौर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक और बड़ी वारदात सामने आई है। कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी ‘काउंटी वॉक’ में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यवसायी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यवसायी संजय भाटिया 17 अप्रैल को अपने परिवार के साथ जयपुर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे लगभग 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद पार कर दिए।सोमवार सुबह जब परिवार लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर सामने आया कि आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाश रात के अंधेरे में कॉलोनी में घुसे और वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी चार पहिया वाहन से आए थे।इस घटना ने पॉश कॉलोनियों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। रहवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों के बावजूद इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।फिलहाल कनाड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 12 घंटे में इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता: गुमशुदा मासूम और दादा को सकुशल ढूंढ निकाला कोल्ड ड्रिंक: ताजगी का भ्रम, सेहत पर संभावित असर