बड़नगर (उज्जैन) | सिंगरौली में हुई बैंक लूट की घटना ने पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इसी के चलते उज्जैन जिले के बड़नगर में पुलिस ने शुक्रवार को बैंकों पर अचानक फोकस बढ़ाते हुए व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया।पुलिस टीम बिना पूर्व सूचना के विभिन्न बैंकों में पहुंची और सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी। कहीं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति देखी गई तो कहीं अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्ड की सतर्कता को जांचा गया।यह अभियान पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने मोर्चा संभाला।जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों को साफ संदेश दिया गया कि सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई अब भारी पड़ सकती है। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।कार्रवाई में उप निरीक्षक चांदनी पाटीदार, एएसआई सुनील देवके, प्रधान आरक्षक रामनारायण सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है—आने वाले दिनों में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि किसी भी वारदात से पहले ही उसे रोका जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा: कार में बैठकर लगा रहे थे दांव, 10 लाख नकद सहित 25 लाख का माल जब्त सेहत विशेष | आयुर्वेद की थाली से: देशी बबूल की फली के चमत्कारी फायदे