इंदौर | प्रदीप चौधरी ll इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आईपीएल मैच के दौरान हार-जीत पर लाखों रुपये का दांव लगा रहे थे।थाना विजयनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईडीए ग्राउंड, मंगल सिटी के सामने एक सफेद क्रेटा कार में बैठकर दो युवक ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश जिंदल (24) निवासी कंचन नगर, नीमच और प्रियांश जैन (25) निवासी जैन कॉलोनी, नीमच के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 क्रेटा कार, 10 लाख रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।जांच में सामने आया है कि आरोपी एक वेबसाइट के जरिए लॉगिन कर मैच के दौरान सट्टे के भाव अपडेट करते थे और उसी आधार पर दांव लगवाते थे। आरोपियों के पास इस गतिविधि के लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था।पुलिस ने दोनों के खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट 1976 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही, उनसे पूछताछ कर सट्टे के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में थाना प्रभारी मीना बोरासी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, कार में बैठकर IPL पर लगा रहे थे दांव लूट की आहट पर पुलिस का एक्शन मोड: बड़नगर के बैंकों में अचानक सुरक्षा जांच
You must be logged in to post a comment.