नासिक/संभाजीनगर | महाराष्ट्र में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार स्वयंभू ‘गॉडमैन’ अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा से जुड़े मामले में पहली मौत सामने आई है। उनके करीबी सहयोगी और शिवनिका ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र शेल्के की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, डॉ. शेल्के की कार पीछे से खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में घुस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार संभाजीनगर की ओर जा रहा था।डॉ. शेल्के लंबे समय से अशोक खरात के करीबी सहयोगी रहे थे और ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद से जुड़े मामलों में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। उनकी मौत के बाद पूरे मामले में हलचल तेज हो गई है।गौरतलब है कि अशोक खरात पर महिलाओं के यौन शोषण, वित्तीय अनियमितताओं और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच राज्य सरकार के आदेश पर गठित एसआईटी कर रही है। इस विशेष जांच दल का नेतृत्व तेजस्वनी सातपुते कर रही हैं। जांच के दायरे में शिवनिका ट्रस्ट भी शामिल है।डॉ. शेल्के की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इस मामले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इसे सड़क दुर्घटना माना है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन नौरादेही अभ्यारण्य में सागौन की भारी चोरी का खुलासा, बाघों की सुरक्षा पर उठे सवाल उदयपुर में ड्रग्स तस्कर के घर छापा: 51 लाख कैश और अफीम बरामद, 25 साल का आरोपी गिरफ्तार