उदयपुर | राजस्थान के उदयपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के घर से भारी मात्रा में नकदी और अफीम बरामद की है। छापेमारी के दौरान घर में नोटों का ढेर देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।यह कार्रवाई जिले के घासा थाना क्षेत्र के डिगरकिया गांव में की गई, जहां टीम ने 25 वर्षीय आरोपी राजू पाटीदार के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को 51 लाख 65 हजार रुपए नगद और 878 ग्राम अवैध अफीम मिली, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार के अनुसार, टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में बड़ी मात्रा में नशा छिपाकर रखे हुए है और इसे सप्लाई करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के चलते वह फरार नहीं हो सका। तलाशी के दौरान घर से एक के बाद एक नोटों की गड्डियां बरामद हुईं, जिनकी गिनती में 51 लाख से अधिक की राशि सामने आई। पुलिस का मानना है कि यह रकम नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई है।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अफीम की सप्लाई कहां से हो रही थी। पुलिस को इस मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोंदू बाबा केस में पहली मौत: करीबी डॉ. जितेंद्र शेल्के की सड़क हादसे में जान गई, साजिश के कयास तेज देश–दुनिया की बड़ी हेडलाइन खबरें