भोपाल। सड़क परिवहन निगम में सामने आए कथित वेतन घोटाले को लेकर मामला लगातार गरमाता जा रहा है। सड़क परिवहन कर्मचारी अधिकारी उत्थान समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने इस प्रकरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।श्याम सुंदर शर्मा के मुताबिक, यह गड़बड़ी केवल एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि भोपाल मुख्यालय के साथ-साथ जबलपुर में भी इसी तरह की अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि यह पूरा मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में निचले स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। आरोप है कि संबंधित लोगों ने अपने परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और ऐसे व्यक्तियों के खातों में निगम के पैसे ट्रांसफर कराए, जो कभी निगम के कर्मचारी रहे ही नहीं।शर्मा ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, जिससे सरकारी संस्थाओं में जनता का विश्वास बना रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज मिलोनी को मिला विपक्ष का साथ, ट्रंप के बयान पर इटली में एकजुटता