वंदे मातरम गाने से इंकार पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने की कार्रवाईइंदौर (अपडेट):इंदौर के एमजी रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के बजट सत्र के दौरान पार्षद रुबीना इकबाल खान और फोजिया शेख अलीम ने “वंदे मातरम” गाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया। इस घटना के बाद बीजेपी पार्षदों ने संभागायुक्त और एमजी रोड थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आवेदन की जांच करते हुए संबंधित पार्षदों के बयान दर्ज किए और बजट सत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया।सोमवार और मंगलवार को दोनों पार्षदों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप सही पाए और दोनों पार्षदों के खिलाफ धारा 196/1 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। AIMIM का कांग्रेस पर निशाना, मुस्लिम पार्षदों के मामले में साजिश का आरोपAIMIM नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मुस्लिम कांग्रेसियों को उनकी वफादारी का “इनाम” मिल रहा है। बयान में आरोप लगाया गया कि शहर कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में बीजेपी का साथ दिया और मुस्लिम पार्षदों की खामोशी भी अहम रही।AIMIM ने दावा किया कि पहले अनवर कादरी और अब दो अन्य कांग्रेस पार्षदों पर दर्ज मामलों के पीछे सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य इंदौर में मुस्लिम नेतृत्व को कमजोर करना है। पार्टी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर RSS विचारधारा से प्रभावित होने का भी आरोप लगाया। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन तेज आवाज वाली बुलेट पर पुलिस की कार्रवाई, चालान कर सायलेंसर निकाला हेल्थ :- घरेलू उपायों से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, अपनाएं आसान हेल्थ टिप्स
You must be logged in to post a comment.