इंदौर (हेल्थ डेस्क):आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। नियमित दिनचर्या में इन उपायों को शामिल कर आंखों को स्वस्थ और तेज रखा जा सकता है।सौंफ, बादाम और मिश्री का मिश्रण आंखों के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे पीसकर रोज रात दूध के साथ लेने से फायदा मिलता है। वहीं गाजर और पालक का रस विटामिन से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।आंवला और शहद का सेवन भी आंखों के लिए उपयोगी है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीना और धूम्रपान से दूर रहना भी जरूरी है।विशेषज्ञों के अनुसार आंखों की सफाई, पर्याप्त रोशनी में काम करना और धूप में निकलते समय चश्मा पहनना आंखों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। आहार में अंजीर, गाजर और पालक शामिल करने से आंखों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और दृष्टि बेहतर बनी रहती है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर मामला दर्ज/AIMIM का कांग्रेस पर निशाना सीधी जिला अस्पताल में पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत, चार निलंबित