इंदौर: प्रदीप चौधरी। पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, महिला थाना पुलिस ने शुरू की जांच…इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर (Khajrana Ganesh Temple) से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां मंदिर के पुजारी पुनीत भट्ट के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही दहेज में एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जनसुनवाई में आवेदन लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने पुजारी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में डॉक्टर से लूट का खुलासा, महिला मित्र निकली साजिशकर्ता भोपाल में सड़क परिवहन निगम वेतन घोटाला: जांच में बड़े खुलासों के संकेत