भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने छिंदवाड़ा, बैतूल एवं पांढुर्णा जिलों के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का दौरा कर किसानों का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने पर जोर दिया।पांढुर्णा जिले में आयोजित बैठक में श्री चावड़ा ने उपार्जन कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, प्रदेश मंत्री राजमणि बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, छिंदवाड़ा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।मुलताई में किसानों का सम्मानबैतूल जिले के मुलताई स्थित कृषि उपज मंडी में गेहूं उपार्जन केंद्र पर प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने आए किसानों का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।मुलताई आगमन पर प्रदेश मंत्री अशोक पांसे एवं जिला अध्यक्ष महेश्वर चंदेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मां ताप्ती मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।किसानों के हित में सरकार प्रतिबद्धकिसानों को संबोधित करते हुए श्री चावड़ा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं उत्पादन अच्छा रहा है और उपार्जन केंद्रों पर छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खरीदी की जा रही है।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पर्वत राव धोटे ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल से उड़ी मादा गिद्ध पाकिस्तान में घायल, सीमा पार समन्वय से बची जान तेजाजी नगर पुलिस की कार्रवाई, 5.82 किलो गांजा व बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार