एक प्रसिद्ध प्रयोग के जरिए दुनिया को धैर्य का महत्व समझाने वाली “मार्शमेलो थ्योरी” आज भी उतनी ही प्रासंगिक मानी जाती है। यह प्रयोग एक शिक्षक, प्रोफेसर वाल्टर द्वारा किया गया था, जिसमें उन्होंने कक्षा के सभी विद्यार्थियों को एक-एक टॉफ़ी देकर कहा कि 10 मिनट तक उसे नहीं खाना है।कुछ देर बाद जब शिक्षक लौटे, तो पाया कि अधिकांश छात्र खुद को रोक नहीं पाए और टॉफ़ी खा चुके थे, जबकि केवल 7 छात्र ऐसे थे जिन्होंने धैर्य रखते हुए टॉफ़ी को नहीं छुआ। शिक्षक ने चुपचाप उन छात्रों के नाम नोट कर लिए।वर्षों बाद जब इन छात्रों पर शोध किया गया, तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आए। जिन छात्रों ने धैर्य दिखाया था, वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहद सफल निकले, जबकि बाकी छात्र सामान्य जीवन जी रहे थे और कई आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे थे।इस प्रयोग से एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकला—“जो व्यक्ति थोड़े समय का धैर्य नहीं रख सकता, वह जीवन में बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकता।”इसी शोध को “मार्शमेलो थ्योरी” के नाम से जाना गया। इस थ्योरी के अनुसार सफल लोगों में प्रतिभा और मेहनत के साथ-साथ धैर्य (Patience) एक अहम गुण होता है।निष्कर्ष:धैर्य इंसान को कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बनाए रखता है और सही समय का इंतजार करना सिखाता है—जो सफलता की राह में सबसे बड़ी ताकत बनता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में 17 अप्रैल को कांग्रेस का बड़ा सम्मेलन, ब्लॉक अध्यक्षों की अनिवार्य बैठक आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित