शव के टुकड़े कर जलाया, खेत में दफनाए अवशेष; गांव में आक्रोश, सड़क पर उतरे लोगमंदसौर :मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम दूधाखेड़ी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शव के टुकड़े किए, उसे जलाया और अवशेषों को खेत में दफना दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक धनराज नाथ योगी की पत्नी का गांव के ही पंकज चौधरी के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। यही अवैध संबंध इस जघन्य हत्या की वजह बना। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को आरोपी पंकज चौधरी, धनराज को गाड़ी में बैठाकर ले गया और रास्ते में उसकी पत्नी को भी साथ लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।हैवानियत की इंतहाहत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जलाया। जब पूरी तरह से शव नहीं जल सका, तो बची हुई हड्डियों और अवशेषों को खेत में गहरे गड्ढे में दफना दिया गया, ताकि किसी को भनक न लगे।पुलिस की तत्परता से खुला राजहालांकि, आरोपियों की चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।ग्रामीणों में भारी आक्रोशघटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा फैल गया। मृतक की बेटी दिलखुश ने पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, विरोध में ग्रामीणों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और देर रात तक प्रदर्शन जारी रखा।कड़ी कार्रवाई की मांगग्रामीणों की मांग है कि मुख्य आरोपी पंकज चौधरी का मकान जेसीबी से तोड़ा जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।फिलहाल दूधाखेड़ी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आगरा में फर्जी BJP नेता का खौफनाक खेल: रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और अय्याशी का काला सच उजागर शिक्षित युवाओं में बेरोज़गारी की उच्च दर