भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश शासन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।जारी आदेश के अनुसार, भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के निर्देशों के अनुरूप राज्य शासन ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत यह अवकाश घोषित किया है।सभी सरकारी कार्यालय रहेंगे बंदअवकाश के दौरान राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक एवं अन्य सार्वजनिक संस्थाएं बंद रहेंगी। हालांकि, आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, पुलिस और अग्निशमन सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।राज्यपाल के नाम से जारी आदेशयह आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त मुख्य सचिव सचिन्द्र राव द्वारा जारी किया गया है।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन G.K. Segment♻️ मार्शमेलो थ्योरी: सफलता का राज ‘धैर्य’ ♻️ भोपाल से उड़ी मादा गिद्ध पाकिस्तान में घायल, सीमा पार समन्वय से बची जान