भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे रविंद्र भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में आयोजित होगी।यह सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित विधायक, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी एवं महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने और आगामी रणनीति पर चर्चा के लिए यह बैठक बेहद अहम है।राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह सम्मेलन आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी में भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता G.K. Segment♻️ मार्शमेलो थ्योरी: सफलता का राज ‘धैर्य’ ♻️