नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, शादी टूटते ही फरार हुआ था आरोपी उज्जैन। शादी के मंडप में सात फेरे शुरू होने से पहले ही दूल्हे का ऐसा काला सच सामने आया कि पूरा माहौल सन्नाटे में बदल गया। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में घिरा दूल्हा शादी टूटते ही मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर उसे दबोच लिया। इस सनसनीखेज घटनाक्रम में बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में बालक-बालिकाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन व एसडीओपी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। क्या है पूरा मामला?दिनांक 09 अप्रैल 2026 को फरियादी ने थाना बड़नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी अभिषेक सेन (23) निवासी शिक्षक कॉलोनी, बड़नगर ने डरा-धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता तीन माह की गर्भवती बताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं व पॉकसो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।फेरे से पहले टूटी शादी, भागा दूल्हाजैसे ही शादी के दौरान आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया, विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। हालात बिगड़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गया और बारात बिना दुल्हन के लौट गई।48 घंटे में गिरफ्तारीथाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने तेजी दिखाते हुए 10 अप्रैल 2026 को आरोपी अभिषेक सेन को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप निरीक्षक हेमंत कटारे, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, राहुल सिंह राठौर, नारायण सरा, शोभित शुक्ला, कैलाश गरवाल, नितेश रायकवार एवं महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।—खबर का सार:….दूल्हे की बारात, शादी का मंडप और सात फेरों का सपना… लेकिन एक काले सच ने सब कुछ तोड़ दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, वहीं यह मामला समाज के लिए एक बड़ा संदेश भी छोड़ गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading... Related पोस्ट नेविगेशन अन्नदाता सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसानों का अभिनंदन राहुल गांधी केरल में क्या कर रहे हैं : प्रतिद्वंद्विता या आत्मघात?
You must be logged in to post a comment.