इंदौर। आमिर खान। इंदौर के सम्राट नगर-सहयोग नगर स्थित रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद कमेटी द्वारा एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंदन नगर कब्रिस्तान कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उनकी सामाजिक और धार्मिक सेवाओं की सराहना की गई।कार्यक्रम में मस्जिद के पेश इमाम हजरत मौलाना केसर रजा साहब एवं सदर सोनू भाई के नेतृत्व में कब्रिस्तान कमेटी के सदर इमामुद्दीन तिगाला, नायब खजांची इकबाल भाई कांच वाले, इकरार भाई, नूरमियां भाई और अनवर खान सहित सभी सदस्यों का फूलमालाओं से अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कब्रिस्तान कमेटी द्वारा किए जा रहे समाजसेवी और धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में अकरम चाचा, सलाम चाचा, राजू भाई, अजहर भाई, शाहिद भाई, नासिर भाई, रेहान भाई और जावेद भाई सहित मस्जिद कमेटी के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और एकता की भावना को बढ़ावा देना बताया गया। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में बड़ा खुलासा: कॉल डिटेल बेचने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो पुलिसकर्मी एटीएस की गिरफ्त में अन्नदाता सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसानों का अभिनंदन