इंदौर। शहर में संवेदनशील कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की अवैध सौदेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है। दोनों पर एक प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी को कॉल डिटेल रिकॉर्ड बेचने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम ब्रांच में पदस्थ सिपाही रविन्द्र और एएसआई राम को एटीएस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ा है। बताया जा रहा है कि एएसआई राम को महाराष्ट्र जाते समय टॉवर लोकेशन के आधार पर रास्ते से उठाया गया, जबकि सिपाही रविन्द्र को उसके निवास से हिरासत में लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मी एक निजी डिटेक्टिव एजेंसी संचालक मुकेश तोमर के संपर्क में थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने मोटी रकम लेकर सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड उपलब्ध कराए। यह भी जानकारी मिली है कि एटीएस पिछले कुछ समय से संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर नजर रखे हुए थी। तकनीकी जांच के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के नंबर सामने आए, जिसके बाद उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

फिलहाल दोनों आरोपियों से एटीएस मुख्यालय में गहन पूछताछ जारी है। अधिकारियों को संदेह है कि इस पूरे मामले में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।

एटीएस की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNW🌎RLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading