भागीरथ पिता प्रवीण उर्फ पसाराम देवासी उम्र तीन वर्ष ग्राम कुरना थाना कूड़ालना जिला पाली राजस्थान यह बच्चा जो कल बोरवेल में गिरा था आज 6;30 पर निकाल लिया गया है हॉस्पिटल लाकर जांच कर अंतिम निष्कर्ष बताया जाएगा । बोरवेल में गिरे मासूम भागीरथ को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला, अस्पताल में जांच जारी उज्जैन। ग्राम कुरना, थाना कूड़ालना जिला पाली (राजस्थान) निवासी तीन वर्षीय मासूम भागीरथ पिता प्रवीण उर्फ पसाराम देवासी, जो कल बोरवेल में गिर गया था, उसे आज सुबह करीब 6:30 बजे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी जांच के बाद स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अंतिम जानकारी दी जाएगी। बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, बचाव कार्य जारी उज्जैन। जिले के बड़नगर क्षेत्र अंतर्गत झालरिया गांव में एक तीन वर्षीय मासूम बोरवेल में गिर गया, जिसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मासूम भागीरथ बीते करीब 12 घंटे से 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा हुआ है।जानकारी के अनुसार, घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर झालरिया गांव के जंगल क्षेत्र की है, जहां राजस्थान के पाली जिले से आए चरवाहों का समूह भेड़ चराने के लिए ठहरा हुआ था। इसी दौरान खेलते समय मासूम भागीरथ खुले बोरवेल में जा गिरा।सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर कलेक्टर व एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है। अब तक करीब 35 फीट गहराई तक खुदाई की जा चुकी है, लेकिन आगे चट्टानों के कारण रेस्क्यू कार्य में बाधाएं आ रही हैं।बोरवेल के अंदर फंसे मासूम तक पाइप के माध्यम से लगातार ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि जल्द से जल्द बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि टीम पूरी सतर्कता और तेजी के साथ कार्य कर रही है, और जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।बड़नगर (उज्जैन)। ग्राम झलारिया स्थित पल दूना रोड पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बोरवेल में गिरने से 3 वर्षीय मासूम बालक फंस गया। जानकारी के अनुसार बालक का नाम भागीरथ पिता प्रवीण देवासी ( पिता का नाम आधारकार्ड में पंसाराम है ) निवासी गुड़ानला, जिला पाली (राजस्थान) है, जो अपने परिजनों के साथ पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में भेड़ चराने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते अचानक बच्चा खुले बोरवेल में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर जेसीबी मशीन सहित आवश्यक उपकरणों की मदद से खुदाई और अन्य तकनीकी उपाय अपनाए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं और बच्चे के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं।प्रशासन ने बताया कि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। यह पूरी घटना की जानकारी बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार द्वारा दिया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट में पुलिस बैंड की देशभक्ति धुनों ने जगाया जोश, युवाओं को भर्ती के लिए किया प्रेरित पुलिस आरक्षक भर्ती-2025 का अंतिम रिजल्ट जारी! 6525 अभ्यर्थी बने कांस्टेबल, ESB ने जारी किया मेरिट लिस्ट