भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम आज 09 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया है। कुल 6525 पदों के लिए 87 प्रतिशत सामान्य व 14 प्रतिशत ओबीसी कोटे के साथ नॉर्मलाइज्ड इक्वी-पर्सेंटाइल (NEP) पद्धति से मेरिट तैयार की गई है।ESB ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक प्रदेश के 11 शहरों में लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें 9,78,059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रथम चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी हुआ, जिसमें 57,985 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के लिए योग्य पाए गए। शारीरिक परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 तक 10 जिलों में पूरी हुई।अंतिम परिणाम http://www.esb.mp.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर डालकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।मेरिट लिस्ट में शामिल कैटेगरी: – EWS / NIL / OPEN – OBC / HOME GUARD / OPEN – OBC / NIL / OPEN नोट:- चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही दस्तावेज सत्यापन एवं नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। एक्सक्लूसिव: जो अभ्यर्थी मेरिट में नहीं आ सके, वे निराश न हों। ESB ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मेरिट 6525 पदों के लिए है और आगे वैकेंसी निकलने पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.esb.mp.gov.in चेक करें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय मासूम को बचाने जंग जारी, 12 घंटे से फंसा भागीरथ मध्यप्रदेश में बड़ा IAS ट्रांसफर! 26 अधिकारियों की पोस्टिंग बदली, भोपाल-रीवा-धार-सागर समेत कई जिलों में नए कलेक्टर