चंदन नगर में हादसा / लिफ्ट टूटकर गिरीइंदौर। आमिर खान।।इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ओवरलोड लिफ्ट टूटकर गिरने से 12 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जानकारी के अनुसार घटना बांक इलाके की है, जहां शादी समारोह में दुल्हन से मिलने के लिए लोग लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। वापस लौटते समय करीब 12 लोग एक साथ लिफ्ट में सवार हो गए। अधिक भार होने के कारण लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में आशमा बी, आशम, शहनाज बी, नजमा बी, मंतेश (12 वर्ष), अर्शील, जैनब, अफसाना, निखत, फातिमा, नरगिस और अमीरा शामिल हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लिफ्ट में ओवरलोडिंग व लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खुड़ैल में भीषण सड़क हादसा: बारातियों की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में चोरी, मोमेंटो-ट्रॉफी ले उड़े चोर