खुड़ैल क्षेत्र में हादसा / चार मृत, कई घायलइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दुल्हन लेकर लौट रही बारातियों से भरी कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में 4 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसा देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। कार में कुल 11 लोग सवार थे, जो आष्टा से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे भूसे से भरे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में इरफान, आरिश, फरहान मेव और अरफाद की मौत हो गई। इनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की इलाज के दौरान मृत्यु हुई। हादसे में 7-8 लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। https://www.instagram.com/reel/DWyHEU-CHqc/?igsh=dTJkOHN4dmFhd3do घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया और ट्रक में आग लगाने का प्रयास भी किया। सूचना मिलते ही खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल कराया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी की जजों की बड़ी तबादला सूची शादी की खुशियां बदली मातम में, ओवरलोड लिफ्ट गिरने से 12 घायल