इंदौर। प्रदीप चौधरी। बाणगंगा क्षेत्र में घटना / परिजनों ने जताई हत्या की आशंका इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। युवक ने इस कदम से पहले तीन पेज का नोट भी छोड़ा है। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। राम स्नेही मिश्रा एडिशनल डीसीपी इंदौरपुलिस के अनुसार सोहन पिता लक्ष्मण बाड़वाहे (22) ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ सेवन किया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पाईप फिटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि उसकी सांवेर रोड क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से पिछले चार वर्षों से इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत थी और हाल ही में दोनों ने प्रेम विवाह किया था।परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद युवक को युवती और उसके परिजनों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना से पहले युवक के साथ मारपीट किए जाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक युवती के घर पहुंचा था, जहां उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।घटना के बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।मृतक द्वारा छोड़े गए तीन पेज के नोट में उसने अपनी मां के लिए भावुक बातें लिखीं और प्रताड़ना का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन “व्हीलचेयर नहीं तो साइकिल ठीक है! राजस्थान के अस्पताल में सरकारी ‘स्वास्थ्य क्रांति’ का अनोखा ‘इनोवेशन'” एनएसजी भारत का अभेद्य कवच : मुख्यमंत्री