भोपाल में गूंजा न्याय का स्वर, मंत्री सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल भोपाल। प्रदीप चौधरी। अशोका गार्डन क्षेत्र में हुए विजय मेवाड़ा हत्याकांड के विरोध में रविवार को शहर में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर हिन्दू संगठनों, परिजनों और क्षेत्रीय नागरिकों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च नेहरू स्कूल चौराहे से शुरू होकर प्रभात चौराहे तक गया और पुनः नेहरू स्कूल चौराहे पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “दोषियों को फांसी दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्च में प्रदेश के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी शामिल हुए और उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी सहित कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने मार्च को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए।पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आसिफ बम का पुलिस द्वारा शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया था। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी गहनता से जांच कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36.58 ग्राम एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार 24 घंटे में चाकूबाजी के आरोपी गिरफ्तार, श्मशान में छिपे थे हमलावर