अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में पहली बड़ी सफलताउज्जैन/बड़नगर।जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एमडी ड्रग बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 36.58 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।घटना 4 अप्रैल 2026 की है, जब मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति रुनिजा रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय ब्रिज के पास खड़ा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेरु हुसैन (25 वर्ष) निवासी बड़नगर बताया। तलाशी के दौरान उसकी लोअर की जेब से पारदर्शी पॉलिथीन में भूरा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसे जांच में एमडी ड्रग पाया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह ड्रग रतलाम से लाकर बेचता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 185/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे अन्य तस्करों व खरीदारों के बारे में पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गरवाल सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बहाना कम्युनिस्टों का, निशाना क़ानून के राज और लोकतंत्र पर! विजय मेवाड़ा हत्याकांड: दोषियों को फांसी देने की मांग, हजारों लोगों का कैंडल मार्च