सेवा प्रावधानों और कार्यालयीन प्रक्रियाओं पर अधिकारियों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षणभोपाल।मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भौंरी में कार्यालीन प्रक्रिया एवं सेवा संबंधी प्रावधानों पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का सफल समापन हुआ। 1 और 2 अप्रैल को आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा नियमों एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं की गहन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना रहा।कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक (ग्रामीण) भोपाल संजय तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासनिक कार्यों में शुद्धता और समयबद्धता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को नियमों की स्पष्ट समझ विकसित करने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।सेमिनार में प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से आए प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रशिक्षणरत 44वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान अवकाश, पेंशन, ग्रेच्युटी, सेवा पुस्तिका संधारण, लेखा अभिलेखों के रख-रखाव सहित विभिन्न सेवा प्रावधानों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को अपने दैनिक कार्यों में नियमों के बेहतर क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में पुलिस अकादमी के उप निदेशक संजय कुमार अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे।यह सेमिनार पुलिस विभाग की प्रशासनिक दक्षता और कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जिससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जोधपुर में ड्रग्स सिंडिकेट पर एजीटीएफ का बड़ा प्रहार, 48 घंटे में दूसरी कार्रवाई में करोड़ों का जखीरा जब्त देवास में तहसीलदारों का फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए नवीन पदस्थापना आदेश