इंदौर। प्रदीप चौधरी। लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉ. आशीष चौहान के निवास पर 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे 15-20 किन्नरों ने एक इको वैन से उतरकर बिना अनुमति घर में घुसकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि किन्नरों ने अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकतें और धमकियां देकर ₹5 लाख की अवैध मांग की। डॉ. आशीष चौहान ने लिखित शिकायत में बताया कि उस समय घर पर उनकी माताजी और छोटे भाई की पत्नी अकेली थीं। किन्नरों ने घर के अंदर हंगामा मचाया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और परिवार को डराते-धमकाते हुए भारी रकम की मांग की।परिवार ने सुरक्षा के लिए डायल 100 पर कॉल किया, जिसके बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने के बजाय किन्नरों का पक्ष लिया और परिवार पर पैसे देने का दबाव बनाया। पुलिस की मौजूदगी में ही किन्नरों को कथित तौर पर ₹81 हजार की राशि देनी पड़ी। पुलिसकर्मियों ने खुद कहा कि “कम से कम ₹51 हजार तो देने ही पड़ेंगे।”पीड़ित डॉ. आशीष चौहान का दावा है कि पूरी घटना उनके घर के CCTV कैमरों में कैद है और पुलिसकर्मियों के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है, जो पुलिस की संलिप्तता को दर्शाती है।डॉ. चौहान ने लसूड़िया थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी किन्नरों के खिलाफ अवैध वसूली और अश्लीलता की धाराओं में FIR दर्ज करने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार से ली गई ₹81 हजार की राशि वापस दिलाने की अपील भी की गई है। किन्नर महाप्रमुख समुदाय ने जताया खेदइस घटना के बाद किन्नर महाप्रमुख समुदाय के सदस्य डॉ. आशीष चौहान के महालक्ष्मी नगर स्थित निवास पर पहुंचे और परिवार से खेद व्यक्त किया। समुदाय ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूरी बनाते हुए ऐसी घटनाओं की निंदा की।पुलिस की भूमिका पर सवाल उठते ही मामले की जांच शुरू हो गई है। लसूड़िया पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच के आश्वासन दिए हैं। पूरे मामले से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और नागरिकों ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विजय मेवाड़ा हत्याकांड में मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम का शॉट इनकाउंटर, हमीदिया अस्पताल में भर्ती आवास-विकास बना अंजनी धाम, भक्तिभाव से मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव