भोपाल: प्रदीप चौधरी। भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात हुए विवाद में चाय कारोबारी विजय मेवाड़ा (35 वर्ष) की निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम का पुलिस एनकाउंटर हो गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसिफ बम को शॉट इनकाउंटर में गोली लगी है। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे अस्पताल परिसर में सख्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल के गेट पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और आम लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई है। घटना का विवरणअशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार रात प्रभात पेट्रोल पंप के पास मामूली विवाद के दौरान आरोपी आसिफ बम और उसके साथियों ने विजय मेवाड़ा पर चाकू से हमला कर दिया था। विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी में रहते थे और अशोका गार्डन व कोलार इलाके में दो चाय की दुकानें चलाते थे। हमले में उनके पेट और छाती पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल विजय को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इस हत्याकांड के बाद भोपाल में हिंदू संगठनों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया गया। पुलिस ने अन्य आरोपियों फरमान, कालू और इमरान को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ बम फरार था। उस पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और आगे की जानकारी जल्द जारी करने का आश्वासन दिया है। पूरे घटनाक्रम से इलाके में तनाव बना हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतलाम में CBI का बड़ा ट्रैप: डॉ. आशीष चौहान के घर में किन्नरों का उत्पात, ₹81 हजार की कथित अवैध वसूली; पुलिस पर पक्ष लेने का आरोप