इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाणगंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स (MD) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक चारपहिया फोर्ड कार भी जब्त की गई है। कुल जब्ती करीब 5 लाख रुपए की बताई गई है।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बाणगंगा थाना पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।दिनांक 29 मार्च 2026 की रात क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध फोर्ड कार को रोका। वाहन में सवार तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए और पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम अनीश पठान (निवासी चंदननगर), जुबेर खान (निवासी चंद्रभागा, सांवेर) और रेहान मंसूरी (निवासी धार रोड) बताए।वाहन की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बाणगंगा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ड्रग्स के स्रोत और अन्य संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल काले, प्रधान आरक्षक सचिन सैनी, आरक्षक सुखवेंद्र और आरक्षक धर्मेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला दिवस पर ताई साहब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ‘अवनी अलंकरण 2026’ समारोह आयोजित नितिन नवीन ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, बांकीपुर सीट हुई खाली