पटना। नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को सौंपा। बताया जा रहा है कि सरावगी आज (30 मार्च 2026) विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को इस्तीफे से संबंधित दस्तावेज सौंपेंगे।नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट अब खाली हो गई है। वे इन दिनों असम में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिसके चलते स्वयं उपस्थित नहीं हो सके।हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नितिन नवीन निर्वाचित हुए हैं। संविधान के प्रावधानों के अनुसार, राज्यसभा सदस्य बनने के बाद 14 दिनों के भीतर विधायक पद से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। इसी प्रक्रिया के तहत उन्होंने यह कदम उठाया है।बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए के सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इनमें नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।नितिन नवीन के राजनीतिक सफर की बात करें तो वे बीजेपी युवा मोर्चा से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वे पटना की बांकीपुर सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। अब वे जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने कार समेत 5 लाख का माल जब्त किया भोपाल के एमपी नगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर युवतियों में मारपीट