इंदौर।ताई साहब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 29 मार्च 2026 को अभिनव कला समाज, इंदौर में भारत माता पूजन के साथ ‘अवनी अलंकरण सम्मान समारोह’ गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। प्रथम सत्र: ओपन माइक प्रतियोगितापहले सत्र में “मेरी नजर में नारी” विषय पर ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वर्तमान समय में बढ़ते महिला एवं बालिका अपराधों की पृष्ठभूमि में यह विषय अत्यंत प्रासंगिक रहा। अनेक प्रतिभागियों ने भावपूर्ण एवं संवेदनशील प्रस्तुतियां दीं। परिणाम:– प्रथम स्थान: हिमांशी चुगानी– द्वितीय स्थान: आश्वि पंडित– तृतीय स्थान: अमृतांशु पाटिलइस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती वाणी जोशी एवं सुश्री नेहा जोशी रही।द्वितीय सत्र: सम्मान समारोहदूसरे सत्र में अवनी अलंकरण सम्मान प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:– प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल गर्ग– योग गुरु स्वामी– युवा उद्यमी शुभम विश्वकर्माकार्यक्रम की अध्यक्षता अमरजीत सिंह भदौरिया ने की।इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, साहित्य, पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:– नलिनी व्यास– सीनियर इंस्पेक्टर शिल्पा पाटीदार– प्रोफेसर डॉ. संगीता भरूका– श्रीमती स्मिता मोकाशी– श्रीमती भाग्यश्री खरखड़िया– गुरमीत कौर– प्रियंका जैन देशपांडे– एडवोकेट गीतांजलि चौरसियाडॉ. अनिल गर्ग ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म में मातृशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “माँ को मातृशक्ति कहा गया है और भगवान शिव भी माता पार्वती के कारण ही पूर्ण हैं। पुरुष और स्त्री एक-दूसरे के पूरक हैं।” उन्होंने गर्भ संस्कार विज्ञान पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया।योग गुरु स्वामी जी ने स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता पर तथा श्री शुभम विश्वकर्मा ने उद्यमिता के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न स्टॉल लगाए। संजय नगर बस्ती के संस्कार केंद्र के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। तनुश्री का शिव-शक्ति नृत्य और दिव्यांशी की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया।उपस्थित गणमान्य व्यक्तिकार्यक्रम में रेखा पंडित, श्रीमती सुनीता दीक्षित तथा सोसाइटी की सक्रिय सदस्य नमिता गरुड़, प्रीति जिंदल, ज्योति पैठणकर, स्वप्निल गर्ग, कुणाल भंवर, मोहिनी पाटीदार, मानसी कोठारी, निकिता रविंद्र, श्वेता, योगिता आदि उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन सुश्री अमृता सावंत, सुश्री मुस्कान गिरनार एवं तन्मय न्यायसे ने किया। अंत में सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री नम्रता सावंत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।यह समारोह महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान एवं जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के तुलसी नगर में किन्नरों की शिकायतों पर पुलिस की बैठक: ‘आतंक’ को रोकने के लिए नए नियम तय, किन्नरों ने मांगी माफी इंदौर में MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने कार समेत 5 लाख का माल जब्त किया