रतलाम। जावरा। शहर काजी जावरा एवं सीरत कमेटी, जावरा ने हाल ही में सामने आई आपत्तिजनक घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है। कमेटी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ऐसी हरकतें समाज और मजहब दोनों के खिलाफ हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सीरत कमेटी ने आरोपी का पूर्ण सामाजिक बहिष्कार करने की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की है कि उससे किसी प्रकार का संबंध न रखें और न ही किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल करें।साथ ही पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कमेटी ने आमजन से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और कानून का सहयोग करने की अपील की है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सत्तन के घर पहुंचे नगर अध्यक्ष, बोले– “हमारा काम सिर्फ भीड़ जुटाना था” “उम्मीद” कार्यक्रम से बालिकाओं को मिला सुरक्षा व आत्मविश्वास का संदेश