मुख्यमंत्री ने विभागों को दिए स्पष्ट निर्देश, समय सीमा का सख्ती से पालन करने को कहाभोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से कहा है कि वे 15 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने दो टूक कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि क्लास-1 (प्रथम श्रेणी) अधिकारियों के तबादले केवल मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही किए जाएंगे। इसके अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण भी निर्धारित नीति और प्रक्रिया के अनुसार किए जाएं।सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाना बताया जा रहा है। इसी के तहत सभी विभागों को समय रहते स्थानांतरण प्रस्तावों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है।तबादला सत्र समाप्त होने की समय सीमा नजदीक आने के कारण विभिन्न विभागों में स्थानांतरण प्रस्तावों पर तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के दौरान लगी आग अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की छापेमारी से बंगाल की राजनीति गरमाई