इंदौर। प्रदीप चौधरी। लसुड़िया थाना क्षेत्र में महिला इंजीनियर को कार से कुचलकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएशन कराया।घटना 25 मार्च को समृद्धि एंक्लेव की शिव वाटिका कॉलोनी में हुई थी, जहां महिला इंजीनियर शंपा पाठक की दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता कुलदीप चौधरी और पुत्र मोहनीश चौधरी को घटनास्थल पर पहुंचाकर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया। रीक्रिएशन के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और यह समझने की कोशिश की कि वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेंटहाउस को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर बिल्डिंग की पार्किंग में तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी, जिससे शंपा पाठक की मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल के एमपी नगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, क्लब के बाहर युवतियों में मारपीट इंदौर में नकाबपोश बदमाशों की दहशत, हथियारों के साथ सोसाइटी में घूमते आए नजर