इंदौर। प्रदीप चौधरी। कनाडिया थाना क्षेत्र की एक पॉश सोसाइटी में नकाबपोश बदमाशों के घूमने से हड़कंप मच गया। बदमाशों की संदिग्ध गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार, कनाडिया थाना क्षेत्र स्थित एम्पायर मेट्रो सोसाइटी में देर रात कुछ नकाबपोश युवक हथियार लेकर बेखौफ तरीके से घूमते नजर आए। बदमाश सोसाइटी परिसर और आसपास के क्षेत्र में घूमते दिखाई दिए, जिससे रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस ने सोसाइटी के रहवासियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की और सभी से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में इंजीनियर को कार से कुचलने का मामला: पुलिस ने कराया सीन रीक्रिएशन सत्तन के घर पहुंचे नगर अध्यक्ष, बोले– “हमारा काम सिर्फ भीड़ जुटाना था”