MP – मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब महंगी बिजली का झटका लगने वाला है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नई दरें जारी कर दी हैं, जिसके तहत पूरे प्रदेश में बिजली की कीमतों में औसतन 4.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। नए टैरिफ 1 अप्रैल से लागू होंगे।आयोग के आदेश के अनुसार लो टेंशन (LT) उपभोक्ताओं पर लगने वाला न्यूनतम शुल्क समाप्त कर दिया गया है, जिससे बिलिंग प्रणाली में बदलाव आएगा। हालांकि कुल मिलाकर बढ़ी हुई दरों का असर घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।वहीं इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को बढ़ावा देने के लिए दिन के समय चार्जिंग पर 20 प्रतिशत की छूट देने का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा और ई-मोबिलिटी को प्रोत्साहित करना बताया जा रहा है।नई दरों के लागू होने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है, जबकि आयोग का कहना है कि यह निर्णय बिजली कंपनियों की लागत और वित्तीय संतुलन को ध्यान में रखकर लिया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मिडिल ईस्ट जंग के बीच ईरान का बड़ा दांव: मुस्लिम देशों से बिना अमेरिका-इजरायल के सैन्य गठबंधन बनाने की अपील संजय टाइगर रिजर्व में फिर तेंदुए की मौत, आपसी संघर्ष बना कारण