ढाका: बांग्लादेश में ईद की छुट्टियों के बाद ढाका लौट रहे यात्रियों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। दक्षिण-पश्चिमी राजबारी जिले के दौलाडिया टर्मिनल पर बुधवार शाम करीब 5:15 बजे एक बस पद्मा नदी में गिर गई, जिसमें कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई। बस में कुल करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। जानकारी के अनुसार, बस फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी एक छोटी नाव से टकरा जाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी पद्मा नदी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ पानी में तैरते दिखे।हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड और तटरक्षक बल की टीमें मौके पर पहुंचीं। खराब मौसम और तेज धारा के बावजूद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकालने में लगभग 6 घंटे लगे। मृतकों के शव नदी से निकाले जा रहे हैं, जबकि कई यात्री अब भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस जैसे ही फेरी की ओर बढ़ी, एक छोटी नाव से टक्कर हो गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर नदी में समा गई। बस सवार लोग ईद की छुट्टियां मनाकर परिवार के साथ ढाका वापस लौट रहे थे।स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य को प्राथमिकता देते हुए लापता यात्रियों की तलाश तेज कर दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर बांग्लादेश सरकार ने गहरा दुख व्यक्त किया है और दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।यह हादसा बांग्लादेश में सड़क एवं नदी पार परिवहन की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाला है, जहां ऐसे दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सनसनीखेज मामला: दुष्कर्म पीड़िता पर देर रात व्हाट्सएप कॉल कर शिकायत वापस लेने का दबाव फर्जी दस्तावेजों पर 23 साल बाद सख्त कार्रवाई: एमपी बीज विकास निगम के सहायक प्रबंधक लालसिंह बर्खास्त, 1.5 करोड़ वेतन की वसूली और FIR के आदेश