झाबुआ : राजेश सोनीरतलाम से फूलमाल झाबुआ तक निर्माणाधीन 10 मीटर चौडे सडक निर्माण में बामनिया के समीप लाडकी नदी घाट कटिंग एवं पुलिया निर्माण का कार्य जारी है ,यहां पर घाट सेकशन में निर्माण कम्पनी द्वारा बनाया गया वैकल्पिक मार्ग वाहन चालकों के लिए मुसीबत भरा होकर अनचाही दुर्घटना को न्यौता दे रहा है ।ये है हालात-निर्माण कम्पनी द्वारा घाट सेकशन के समीप बनाया वैकल्पिक मार्ग बेहद उखड खाबड और मुसीबत भरा है । इस कच्चे मार्ग की रपटीली मिट्टी पर कई जगह बड़े-बड़े गोल पत्थर भी दोपहिया वाहन चालकों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रहे है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम भी दे सकते हैं। यह मार्ग चौड़ाई में भी कम होने से परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा रहा है। कच्चे वैकल्पिक मार्ग पर बिखरी गिटटी और धूल मिटटी से दोपहिया वाहन स्लीप होकर गिर रहे है ।सामने से बडे वाहन के आ जाने से दो पहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।खासकर रात्रि के समय यह वैकल्पिक मार्ग बेहद दुविधाभरा और जानलेवा साबित हो रहा है ।यातायात का भारी दवाब-रतलाम फूलमाल मार्ग स्टेट हाईवे मार्ग ( NH147E)होकर इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में बडे एवं छोटे वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती है । कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर, यात्री बसे ,ट्रक ,कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन इस मार्ग से रोजाना गुजरते है ।किन्तु लाडकी नदी घाट सेकशन में बने वैकल्पिक मार्ग को लेकर वाहनों को खासी मशक्कत करना पड रही है ।साथ ही इस उखड -खाबड वैकल्पिक मार्ग पर अनचाही दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है ।इनका कहना है –वैकल्पिक मार्ग न्यूनतम अवधि के लिए बनाया गया है ,किन्तु यदि असुविधा हो रही है तो इसे सुविधाजनक करवा दिया जाएगा । – अशोक रावल , प्रोजेक्ट डायरेक्टर View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजस्थान के बांसवाडा जिले का लोकतीर्थ – घोटिया अम्बा जहां लगता है राजस्थान,गुजरात और मध्यप्रदेश के आदिवासियों का महाकुम्भ मेला वीडियो वायरल होने के बाद आईओसी की सफाई: इंदौर के लोहा मंडी पेट्रोल पंप पर ₹149 प्रति लीटर पेट्रोल एसपी-100 (XP-100) प्रीमियम फ्यूल है