इंदौर (प्रदीप चौधरी): सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इंदौर के न्यू लोहा मंडी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल ₹149 प्रति लीटर बेचने को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। वीडियो देखकर कई लोगों ने इसे महंगा पेट्रोल बताते हुए सवाल उठाए थे। इस मामले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने सफाई दी है। कंपनी के अनुसार, पंप पर बेचा जा रहा पेट्रोल एसपी-100 (XP-100) कैटेगरी का प्रीमियम फ्यूल है, जिसमें 100 ऑक्टेन नंबर होता है। यह सामान्य पेट्रोल से बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत ₹149 प्रति लीटर तय है।नापतोल विंग की टीम ने भी मौके पर जांच की। जांच में पंप की मशीन में दर्ज कीमत ₹149 प्रति लीटर सही पाई गई। कोई गड़बड़ी या ओवरचार्जिंग नहीं मिली।आईओसी ने स्पष्ट किया कि यह सामान्य पेट्रोल नहीं, बल्कि हाई-परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम फ्यूल है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से अधिक है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पेट्रोल भरवाते समय पंप पर लगे बोर्ड और मशीन पर प्रदर्शित कीमत व फ्यूल टाइप जरूर चेक करें।यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही, लेकिन जांच के बाद मामला साफ हो गया है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाडकी नदी पर दुर्घटना को न्यौता दे रहा है असमतल वैकल्पिक मार्ग विदेश/मध्य पूर्व खबर , राष्ट्रीय खबर (मोदी सरकार का फैसला), बाजार/अर्थव्यवस्था खबर