धार 23 मार्च 2026। भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए भर्ती रैली की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के पात्र एवं इच्छुक युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का यह एक सुनहरा अवसर है। भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल वही अभ्यर्थी भर्ती रैली में सम्मिलित हो सकेंगे, जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण किया है। भर्ती से संबंधित विस्तृत द्विभाषी (हिंदी एवं अंग्रेजी) अधिसूचना भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रदेश के शिक्षित एवं योग्य युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जयभान सिंह पवैया बने मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष इंदौर में पोस्टर वार: Amitabh Bachchan के ट्वीट पर 51 हजार के इनाम की घोषणा