इंदौर। शहर में यातायात को अधिक सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस ने सघन अभियान तेज कर दिया है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चारों यातायात जोनों में विशेष पेट्रोलिंग टीमों द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। अब नो-पार्किंग जोन में पार्किंग के अलावा रॉंग साइड ड्राइविंग और मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही शुरू हो गई है।23 मार्च को पुलिस उपायुक्त यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी ने अधिकारियों और टीम प्रभारियों के साथ बैठक की और सुगम यातायात के लिए प्रभावी निर्देश दिए। इन निर्देशों के तहत टीमों ने प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और हाई-ट्रैफिक क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध पार्किंग, रॉंग साइड ड्राइविंग और लापरवाही पर अंकुश लगाया। व्हील लॉक, क्रेन और चालानी के जरिए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की गई।कार्रवाई वाले प्रमुख क्षेत्र:– यातायात जोन-1: बड़ा गणपति से टोरी कार्नर, कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से कंडिल पूरा, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरियमाता से बाणगंगा तक। – यातायात जोन-2: ऑर्बिट मॉल, मल्हार मॉल, C21 मॉल के सामने, मालवा मिल से पाटनीपुरा, भमोरी, परदेशीपुरा से एलआईजी, रसोमा, विजयनगर क्षेत्र। – यातायात जोन-3: पलासिया से वाइट चर्च, पलासिया से रीगल, रीगल से दवा बाजार, गिटार से आनंद बाजार, लैंटर्न से इंडस्ट्री हाउस तक सड़क के दोनों तरफ। – यातायात जोन-4: यशवंत रोड से बैंक टी, सराफा बाजार, शक्कर गली, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक पानी की टंकी के सामने, बालाजी टॉवर्स पार्किंग, राजवाड़ा तांगा स्टैंड, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार से क्लॉथ मार्केट, क्लॉथ मार्केट से गोराकुंड तक। सकारात्मक परिणाम दिखने लगे:– अवैध पार्किंग में उल्लेखनीय कमी आई है। – प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर यातायात प्रवाह पहले से अधिक सुगम हुआ है। – पेट्रोलिंग टीमों की मौजूदगी से वाहन चालक नियमों के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं। – जाम की स्थिति में कमी आई और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तत्काल प्रबंधन संभव हो रहा है। – व्यापारियों और नागरिकों में निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने की जागरूकता बढ़ी है। पेट्रोलिंग टीमों ने 175 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की और सैकड़ों वाहनों को नो-पार्किंग जोन से हटवाया। कई चालकों ने अपनी गलती मानी और आगे से नियमों का पालन करने का वादा किया। यातायात पुलिस लगातार व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से बैठकें कर सहयोग की अपील कर रही है।यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। आने वाले दिनों में और सघन पेट्रोलिंग तथा सख्त कार्रवाई से शहर की सड़कें और अधिक व्यवस्थित होंगी, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुंबई के करण औजला कॉन्सर्ट मारपीट वीडियो को इंदौर का बताकर वायरल करने वाले 5 अकाउंट्स पर FIR, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई मां नागणेचा काली कल्याणी धाम गंगाखेड़ी में चैत्र नवरात्रि की धूम, उमड़ रहा भक्तों का सैलाब