नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े झटके में स्वघोषित ज्योतिषी अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात को गिरफ्तार कर लिया है। मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अधिकारी खरात पर आरोप है कि उन्होंने आध्यात्मिकता और पूजा-पाठ के बहाने महिलाओं का यौन शोषण किया। एक 35 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज FIR में कहा गया है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर पीड़िता को सम्मोहित किया और लंबे समय तक दुष्कर्म किया।जांच में खुलासा हुआ कि यह शोषण एक महिला तक सीमित नहीं था। पुलिस ने आरोपी के ऑफिस और फार्महाउस से गुप्त कैमरे बरामद किए, साथ ही एक पेन ड्राइव में 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले, जिनमें विभिन्न महिलाओं के क्लिप्स बताए जा रहे हैं। पुलिस ने 200 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।खरात खुद को ‘कैप्टन’ कहते थे और दावा करते थे कि वे बड़े नेताओं, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज की कुंडली पढ़ते हैं। नवंबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके मिरगांव स्थित श्री शिवनिका संस्थान के मंदिर में दर्शन किए थे, जिसके बाद उनका नाम काफी चर्चित हुआ। कई प्रभावशाली चेहरे उनसे सलाह लेने पहुंचते थे।पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए SIT गठित की है। आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है। यह मामला अंधविश्वास, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के गंभीर नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलचल मची हुई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की सख्ती: 5 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 11 पर थाना हाजिरी के आदेश जारी आगरा में झूलेलाल जयंती की धूम,भोगीपुरा में ऐतिहासिक व भव्य आयोजन