इंदौर, 20 मार्च 2026 — आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन अपराधियों और शातिर बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कुल 16 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन की शांति भंग न हो।पुलिस कमिश्नर द्वारा जोनल अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। इसमें 5 कुख्यात बदमाशों को मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत जिलाबदर कर दिया गया है। इन बदमाशों को इंदौर (नगरीय एवं देहात) तथा सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से 3 से 6 महीने की अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। ये बदमाश विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मामलों के आरोपी हैं और क्षेत्र में लगातार अपराध कर रहे थे।जिलाबदर किए गए बदमाशों के नाम :1. रोहित उर्फ काला (25 वर्ष), निवासी इदरिश नगर, मूसाखेड़ी (अवधि: 6 माह) 2. शुभम उर्फ जला (25 वर्ष), निवासी शंकर कॉलोनी (अवधि: 6 माह) 3. राज (25 वर्ष), निवासी शीलनाथ कैंप (अवधि: 6 माह) 4. पुनीत (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर (अवधि: 6 माह) 5. साहिल उर्फ चेरी (23 वर्ष), निवासी लसूड़िया मोरी (अवधि: 3 माह) इसके अलावा, 11 अन्य शातिर बदमाशों पर निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं, जिन्हें थाने में नियमित हाजिरी देनी होगी। इन पर अवैधानिक गतिविधियों में शामिल न होने, लोक शांति भंग न करने जैसी सख्त शर्तें लगाई गई हैं। उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इनकी अवधि 3 महीने से 1 वर्ष तक है।निर्बंधन आदेश वाले बदमाशों में शामिल हैं: – दीपक उर्फ जूना उर्फ दीपू (33 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष) – आशीष (23 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष) – पंकज उर्फ सोहन (35 वर्ष, अवधि: 1 वर्ष) – गौतम (22 वर्ष, अवधि: 6 माह) – भानु (24 वर्ष, अवधि: 6 माह) – चित्रांश उर्फ शिवम उर्फ बिट्टू (अवधि: 6 माह) – सूरज उर्फ गोलू (35 वर्ष, अवधि: 6 माह) – लखन (40 वर्ष, अवधि: 6 माह) – शाहिद उर्फ नाडिया (43 वर्ष, अवधि: 6 माह) – लोकेश उर्फ लोकू (30 वर्ष, अवधि: 3 माह) – पूनम सिलावट (40 वर्ष, अवधि: 3 माह) पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि ये बदमाश पूर्व में दर्ज गंभीर अपराधों में लिप्त रहे हैं और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद अपराध जारी रखे हुए थे। यह कार्रवाई शहर में अपराध नियंत्रण और त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करने के लिए की गई है। उक्त प्रकरणों की पैरवी एडीपीओ अजय प्रताप बुंदेला द्वारा की गई।इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगा रहे और नागरिक सुरक्षित महसूस करें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन असम : भाजपा को हराने मजबूत विपक्षी एकता की दरकार “एकनाथ शिंदे से जुड़े ज्योतिषी की पोल खुली: महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर शोषण, गिरफ्तारी से सियासी हलचल”