पीड़ितों ने पुलिस की सराहना की, 7 साल की परेशानी से मिली राहत इंदौर, प्रदीप चौधरी। 20 मार्च 2026 – इंदौर पुलिस ने कार किराए पर लेकर धोखाधड़ी और अफरा-तफरी करने वाले आदतन शातिर बदमाश संजय कालरा (उर्फ संजय करीरा) के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आरोपी से पीड़ितों की कारों की बरामदगी जारी है। इस कड़ी में थाना रावजी बाजार ने आरोपी संजय कालरा से दो और कारें जब्त की हैं। ये कारें वर्ष 2019 में पीड़ितों ब्रजेश मंत्री (निवासी स्कीम नं. 71) और अनुज माहेश्वरी (निवासी लालाराम नगर) द्वारा आरोपी को किराए पर दी गई थीं। कारें क्रमशः हुंडई वरना और हुंडई i20 हैं। आरोपी ने शुरुआत में कुछ महीनों का किराया देकर भरोसा बनाया, लेकिन बाद में किराया देना बंद कर दिया। जब पीड़ितों ने कार वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी दी कि वे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त दें, अन्यथा कारों का अवैध कार्य में इस्तेमाल कर झूठे केस में फंसा देगा। पीड़ितों की शिकायत पर थाना रावजी बाजार में अपराध क्रमांक 49/2026 दर्ज किया गया है। धाराएं: भारतीय न्याय संहिता की 296ए, 308(2), 316(2), 318(4), 351(2)। आरोपी की निशानदेही पर ग्वालियर और देवास से दोनों कारें बरामद कर जप्त की गईं। जांच जारी है। पीड़ित पक्ष को अपनी कारें मिलने पर बड़ी राहत मिली। वे थाने पहुंचे और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले 7 साल से आरोपी द्वारा रेंट एग्रीमेंट के नाम पर परेशान थे, मानसिक तनाव झेल रहे थे। पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब न्याय मिला है। पुलिस ने बताया कि संजय कालरा के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह लग्जरी कारें किराए पर लेकर गिरवी रखता या बेचता था। पीड़ितों की कारें बरामद करने का अभियान जारी रहेगा। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्राइम ब्रांच इंदौर ने बड़ी सफलता हासिल की है। जग कल्याण के लिए अवतरित हुए थे भगवान झूलेलाल