प्रेस वार्ता में हुआ आमंत्रण पत्र का विमोचन

आगरा। झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में इस वर्ष आगरा में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा 19 मार्च को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा आमंत्रण पत्र का औपचारिक विमोचन किया जाएगा।


यह प्रेस वार्ता आहार रेस्टोरेंट में दोपहर 1 बजे आयोजित हुई। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, समाज के प्रतिनिधि एवं मीडिया के सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से झूलेलाल जयंती पर्व के तहत होने वाले विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम आयोजक विक्की बाबा ने बताया कि इस वर्ष झूलेलाल जयंती को विशेष रूप से मनाने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, झांकियां, तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम संयोजक गौरव राजावत ने बताया की विशेष आकर्षण के रूप में फिल्म जगत के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर 20 मार्च को आगरा पहुंचेंगे। उनके आने का समय शाम 7:30 बजे का रहेगा। उनके आगमन को लेकर सिंधी समाज सहित शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति का मानना है कि उनके शामिल होने से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ेगी।आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि झूलेलाल जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष विक्की बाबा संरक्षक रोहित श्रीवास्तव संयोजक सुमित सतीजा,गौरव राजावत,घनश्याम मूलानी,योगेश सोनी महामंत्री राजेश धनवानी,आकाश मूलानी,नारायण दास उपाध्यक्ष जितेन्द्र खुशलानी,अमित कुमार,प्रकाश बूलचन्दानी,विक्रम भागवानी मंत्री विक्की धनवानी,मनोज निर्मलानी,शोभराज,हितेश भोजवानी,यश असीजा,गौरव बूलचन्दानी,मनोज अग्रवाल,सोनू गर्ग सदस्य गुलशन मंगलानी,मुकेश मूलानी,मनीष सयानी,नवीन साधवानी,मोहित खेमलानी,शंकर धनवानी,सोनू केसवानी,हेमन्त,नरेश खुशलानी,समीर चाहर,अजय खेमानी,अनिल वरजानी, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रेस वार्ता में उपस्थित होकर कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading