इंदौर: आमिर खान। हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि और सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेटीचंड के अवसर पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल छाया हुआ है। सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। भगवान झूलेलाल एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। इस परंपरा को जीवंत रखते हुए कलेक्टर तिराहे पर समाजसेवी सन्नी परियानी द्वारा भव्य मंच सजाया गया, जहां भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देशभर से आए कलाकारों ने नृत्य-नाटिकाओं से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।आयोजन का मुख्य आकर्षण शोभायात्रा रही, जो छतरी बाग स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर पूरे शहर का भ्रमण करती हुई सिंधी कॉलोनी पहुंची। मार्ग भर सैकड़ों स्वागत मंच लगाए गए, जहां भक्तों ने जोरदार स्वागत किया।इस भव्य शोभायात्रा में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद लिया। यह पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता की मजबूती का संदेश भी देता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, नववर्ष की बधाई दी; 22 करोड़ के तालाब निर्माण का शुभारंभ किया, तिलक नगर अग्निकांड पर जताया गहरा शोक इंदौर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मोहन यादव तिलक नगर अग्निकांड पीड़ित परिजनों से मिले, शोक सभा में शामिल होकर जताया गहरा दुख