इंदौर: प्रदीप चौधरी। तिलक नगर में हुए भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में सीएम मोहन यादव ने कहा, “मैं शोक-संतप्त परिवार के बीच शोक प्रकट करने पहुंचा हूं। कल ही मैंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए थे। अब केवल जांच रिपोर्ट का इंतजार है। मध्य प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है।” मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि परिवार अचानक इस हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने दोहराया कि घटना की विस्तृत जांच चल रही है और आईआईटी सहित अन्य विशेषज्ञों से रिपोर्ट मंगाई गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।यह दौरा मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना की।प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में चेटीचंड का उल्लास: भगवान झूलेलाल की जयंती पर भव्य शोभायात्रा, 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल साम्राज्यवादी अमेरिका का डर्टी गेम